उत्तराखंड वोविनाम टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जम्मू में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 पदक जीतकर उत्तराखंड वोविनाम टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। मंगलवार को टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और मिठाई से स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र भी भेंट किए। चुघ ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने बताया कि उत्तराखंड के 93 सदस्यीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र सिंह रावत ने टीम की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार के सहयोग को दिया। इस दौरान मुकेश यादव, रफ्तार सिंह, विनोद लखेरा, मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.