देहरादून, अप्रैल 28 -- दून के कुछ कब्रिस्तानों में बाहरी लोगों के शव दफनाने को लेकर चल रहे विवाद को हल करने का दावा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने किया है। उन्होंने सोमवार को हिन्दुस्तान से कहा कि बाहरी एवं स्थानीय का कोई विवाद ही नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वह बेवजह की राजनीति कर रहे हैं। कब्रिस्तान मुर्दों के लिए है, किसी को मना नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्होंने सुभाषनगर एवं मोरोवाला के कब्रिस्तानों की कमेटियों से वार्ता कर ली है। उन्होंने बताया कि वह किसी को मना नहीं कर रहे हैं। जिन लोगों के अपने (माता, पिता, भाई बहन, बच्चे) इन कब्रिस्तानों में दफन है, उनकी भावनाएं यहां पर जुड़ी है, उनको मना ही नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्मशान घाट पर शादी; उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर पर्यटकों की हरकत से बवाल जिन लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.