उत्तराखंड लेखपाल संघ की नई जिला कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई
रुडकी, मार्च 13 -- भगवानपुर। उत्तराखंड लेखपाल संघ की जनपद इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शुक्रवार को तहसील सभागार भगवानपुर में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक जयपाल सिंह रावत की देखरेख में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुंदर सिंह तोमर, जिला महामंत्री मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रथम मोहित कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय दाउद अली, संगठन मंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता और ऑडिटर पद पर कुमारी नीलम चौहान को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ भी ली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर सिंह तोमर ने कहा कि इस बार उत्तराखंड लेखपाल संघ शाखा जनपद हरिद्वार की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर संगठन और कर्मचारियों के हित में कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.