उत्तराखंड रोडवेज की बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ यात्री घायल
गाज़ियाबाद, जून 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डे के पास सोमवार तड़के ऋषिकेश डिपो की बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस सड़क पर ही पलटी पड़ी रही, जिससे सुबह के समय जीटी रोड और मेरठ रोड पर भीषण जाम लग गया। कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लगने से नौकरीपेशाओं के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रही थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे जब बस नए बस अड्डे के पास पहुंची तो चालक ने सामने आ रहे एक ट्रक को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.