हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रांतीय बैठक तीन चरणों में आयोजित होगी। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पंत ने सोमवार को बताया कि प्रथम चरण की बैठक देहरादून मंडल में यूनियन कार्यालय, आईएसबीटी देहरादून में 17 दिसंबर को, द्वितीय चरण की बैठक नैनीताल मंडल में यूनियन कार्यालय, हल्द्वानी बस स्टेशन में 18 दिसंबर को और तृतीय चरण की बैठक टनकपुर मंडल में कार्यशाला, टनकपुर में 19 दिसंबर को होगी। बैठक में विशेष श्रेणी, संविदा, तकनीकी, उपनल एवं आरडी कार्मिकों के नियमितीकरण, पिछली कार्यवाही की पुष्टि, संगठन सुदृढ़ीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.