काशीपुर, अप्रैल 30 -- दीप पाठ, काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की स्थानीय शाखा का वार्षिक चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। कार्यकारिणी का चयन निर्विरोध हो गया। हल्द्वानी से पहुंचे चुनाव अधिकारी अजय शर्मा की देखरेख में शैलेंद्र पवार को शाखा अध्यक्ष चुना गया। दीपक जोशी को शाखा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अनुभवी नेतृत्व के रूप में पंकज कुमार भटनागर को संरक्षक मनोनीत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा व विभाग की उन्नति के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। वहीं, चालक लाल सिंह के सेवानिवृत्ति पर बधाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...