हरिद्वार, दिसम्बर 24 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में महानायक इंद्रमणि बडोनी के 100वीं जयन्ती पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महानायक इंद्रमणि बडोनी का संघर्ष ही उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में नींव का पत्थर बना हैं। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी का स्पष्ट मत था कि उत्तराखंड राज्य की आत्मा पहाड़ो में बसती हैं।बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड के वीर सपूत इंद्रमणि बडोनी का विचार था कि आदमी की पहचान उसकी अपनी संस्कृति और परंपरा से ही होती हैं। प्रो. बत्रा ने बताया कि जब जननायक इन्द्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन का बिगुल फूंका तब उत्तराखंड की सम्पूर्ण जनता अपने महानायक के पीछे लामबन्द हो गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.