देहरादून, मार्च 28 -- रुड़की। पुलिस ने उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक तो मौके से फरार हो गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने शमशेर निवासी गांव करनपुर, थाना खानपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 के तीन तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा और 40 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...