उत्तराखंड में SIR के बाद अब SSR, 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वोटर के लिए भरा फॉर्म-6; आगे क्या होगा
देहरादून, अक्टूबर 23 -- उत्तराखंड में उत्तराखंड में एसआईआर होने के बावजूद एसएसआर यानी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। एसआईआर के बाद एक लाख से ज्यादा लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इन लोगों ने 12 से 20 अक्तूबर तक राज्य में चले विशेष अभियान के तहत अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए फार्म छह भरा है। प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निर्वाचन आयोग के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग को 01 लाख 744 फार्म छह प्राप्त हुए हैं। इसमें पहली बार मतदाता बनने के साथ ही ऐसे लोगों ने अपने नए पते पर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है, जिन्होंने इस बीच में अपना निवास बदला है। यह भी पढ़ें- पहाड़ों में सड़क बनाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.