उत्तराखंड में Rs.1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग: विनय शंकर पांडे
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- उत्तराखंड में दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद अब तक एक लाख एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है। उद्योग सचिव एवं सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडे ने सोशल मीडिया पर निवेश को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक हैं और परियोजनाओं का विवरण संबंधित सरकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। ऐसे में तथ्यों की जानकारी के बिना निवेश की स्थिति को लेकर भ्रामक धारणा बनाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के दौरान राज्य में लगभग 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने अलग-अलग चरणों में ग्राउंड ब्रेकिंग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.