देहरादून, सितम्बर 11 -- H1N1 Cases Rise: त्तराखंड में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को 115 सैंपलों की जांच में 25 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 11 मरीज देहरादून और 14 अन्य क्षेत्रों के हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मामले बढ़कर अब 408 हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक मिले 408 मरीजों में से 324 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को राहत की बात यह रही कि कोविड-19 का कोई नया मरीज नहीं मिला। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भी H1N1 को लेकर अलर्ट, अकेले देहरादून में 49 केस; 5 मौतेंडेंगू के पांच नए मरीज वेक्टर जनित बीमारियों में भी डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 648 सैंपलों की जांच में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इन...