देहरादून, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड के शैक्षिक इतिहास में शनिवार का दिन एक नई इबारत लिख गया। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने सीबीएसई स्कूलों को भी पछाड़ दिया है। हाईस्कूल में उत्तराखंड बोर्ड का पास प्रतिशत सीबीएसई के मुकाबले बेहतर रहा है। यह उपलब्धि बालिकाओं के शानदार प्रदर्शन से हासिल हुई है। शनिवार को घोषित परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में बालकों का पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम रहा, इसके बावजूद बोर्ड के कुल रिजल्ट में सुधार दर्ज किया गया।बेटियों के हौसले की जीत हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तराखंड बोर्ड की सफलता की कहानी इस बार बेटियों ने लिखी है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो बालिकाओं का प्रदर्शन इस कदर शानदार रहा कि उसने औसत पास प्रतिशत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। हालांकि, बालकों का पास प्रतिशत पिछले साल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.