उत्तराखंड में 483 युवाओं को नियुक्ति पत्र, सीएम धामी बोले- साढ़े चार साल में 33 हजार सरकारी नौकरियां
नई दिल्ली, मई 25 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सिंचाई और कृषि विभाग के विभिन्न पदों पर चयनित 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें 473 पद सिंचाई विभाग और 10 पद कृषि विभाग के हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता आधारित चयन पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ी है और चयन प्रक्रिया में मेहनत और प्रतिभा को प्राथमिकता मिल रही है। धामी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराना है ताकि योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.