देहरादून, मई 16 -- उत्तराखंड में 29 मई से वोटर्स लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही वोटर्र लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में कुल वोटर्स की संख्या 4,53,459 कम हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राज्य में जनवरी 2025 तक कुल वोटर्स की संख्या 84,29,459 थी जो कि अब करीब 79,76,000 हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि वोटर्स की संख्या में कमी अनुपस्थित, विस्थापन, मृतकों के नाम लिस्ट से हटाने के कारण आई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में SIR के नाम पर साइबर ठग ऐक्टिव, 8 जून से घर-घर होना है सर्वेअतिरिक्त मुख्य निर्वाचन क्या बोले? अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, यह कमी एक वेरिफिकेशन की प्रक्...