उत्तराखंड में 4 दिन बारिश, बिजली गिरने और ओलों का अलर्ट; गुड न्यूज के साथ IMD ने चेतावनी भी
देहरादून, मई 28 -- Uttarakhand IMD Warning: उत्तराखंड में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिन तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुड न्यूज के साथ चेतावनी भी दी है। देहरादून समेत कई जिलों में अगले कुछ दिन बिजली गिरने, आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में ओलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.