देहरादून, मई 26 -- उत्तराखंड में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने टिकट वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस बार केवल दावेदारी या सिफारिश से ही टिकट नहीं मिलेगा। टिकट पाने के लिए नेताओं को तीन स्तर के 'इम्तिहान' से गुजरना होगा। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस ने भी गोपनीय सर्वे शुरू कर दिया है। पहले चरण का सर्वे जनता के बीच पार्टी की स्थिति, सरकार के खिलाफ माहौल और प्रमुख मुद्दों को लेकर कराया जा रहा है। इसके बाद होने वाले दो सर्वे संभावित प्रत्याशियों की लोकप्रियता, पार्टी संगठन में पकड़ और जीत की संभावना पर केंद्रित होंगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड, गुजरात और असम तीनों के UCC बिल में क्या है अंतर?पीसीसी चीफ की हिन्दुस्तान से खास बातचीत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को 'हिन्दुस्तान'...