देहरादून, जुलाई 9 -- Uttarakhand Heavy Rain Alert Today: उत्तराखंड में 9, 10 और 11 जुलाई को तेज बारिश की आशंका है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, चट्टानें खिसकने और सड़कें होने की भी संभावना जताई गई है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।देहरादून समेत पांच जिलों में स्कूल बंद भारी बारिश के अलर्ट के चलते गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। ...