उत्तराखंड में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, 1.27 लाख युवाओं को रोजगार: सीएम धामी
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए केवल नियामक की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि सहयोगी और सहभागी के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में 29 हजार से अधिक नई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री हरिद्वार में आयोजित 7वें सीआईआई उत्तराखंड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी होने के साथ उत्तराखंड के औद्योगिक विकास का भी प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। ऐसे आयोजन उद्योग, व्यापार, निवेश और नवाचार को एक मंच उपलब्ध कराने के साथ राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।एमएसएमई और स्टार्टअप को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.