गैरसैंण, मार्च 14 -- उत्तराखंड में कृषि भूमि लगातार घट रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सदन में राजस्व परिषद् के जो आंकड़े रखे वह चिंता बढ़ाने वाले हैं। प्रदेश में घट रही कृषि भूमि को लेकर तीन विधायकों प्रीतम सिंह पंवार, महेश जीना और बृजभूषण गैरोला ने सवाल पूछे थे। कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि प्रदेश में कुल कृषि भूमि 7.35 लाख हेक्टेयर रह गई है, जो राज्य गठन के समय 8.77 लाख हेक्टेयर थी। यानी पिछले 25 सालों में राज्य में 1.42 लाख हेक्टेयर उपजाऊ भूमि खेती से बाहर हो गई है। चिंताजनक पहलू यह है कि शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल 7.70 लाख से घटकर मात्र 5.27 लाख हेक्टेयर रह गया है। परती भूमि का कृषि दायरा 1.07 लाख से बढ़कर 2.08 लाख हेक्टेयर हो गया है। सबसे ज्यादा पौड़ी गढ़वाल में 55,320 हेक्टेयर और अल्मोड़ा 26,447 हेक्टेयर परती भूमि है। दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.