हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- राजू वर्मा रामनगर। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट समय पर जारी करने पर शिक्षकों और शिक्षा बोर्ड की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर होने से ही लगातार पासिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। उन्होंने स्कूलों में 240 दिन अनिवार्य रूप से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।शिक्षा मंत्री ने शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि पहले बोर्ड का रिजल्ट 60 प्रतिशत के करीब रहता था, लेकिन अब 90 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके लिए शिक्षकों और बोर्ड के अधिकारियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में हर साल वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, एक या दो विषय में फेल न हों मायूस; ऐसे बच...