देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून में सोमवार देर शाम कुदरत का मिजाज ऐसा बिगड़ा कि चंद घंटों की बारिश ने नगर निगम प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। कई इलाकों में देखते ही देखते घुटनों तक पानी भर गया और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक डॉ.सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश में दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच, मंगलवार को प्रशासन ने देहरादून के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी।इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को दून-टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पौड़ी, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार को वॉच श्रेणी में रखा है। दो सितंबर को दून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश संभव है। माैसम विभाग के अनुसार, दून में...