उत्तराखंड में 2 दिन येलो अलर्ट; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, किन जिलों में बारिश?
देहरादून, मई 16 -- Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है और तापमान में लगातार बढोतरी देखी जा रही है। इसके उलट पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं।इन जिलों में होगी बारिश, येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यही नहीं 4500 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.