देहरादून, मार्च 18 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 19 और 20 मार्च को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-भारत के कई इलाकों में 22 मार्च तक मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, तेज हवा और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। वहीं, हिमाचल और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पेड़ काटकर कैसे बचेंगे जंगल? नैनीताल में 10 हजार पेड़ों पर चलेगी आरी यह भी पढ़ें- 45 करोड़ की योजना में पंप ही नहीं बदला गया, 107 गावों तक नहीं पहुंच रहा पानी19-20 को इन इलाकों में...