हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 19 और 20 मार्च को पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात (बर्फबारी) हो सकती है। मैदानी जनपदों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली कड़कने की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 20 मार्च शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौराग...