उत्तराखंड में 16 लेपर्ड और भालुओं को सजा-ए-मौत का ऐलान, 1 आदमखोर मार गिराया
देहरादून, जुलाई 29 -- ओमप्रकाश सती, देहरादून उत्तराखंड में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर काबू पाने को वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने 13 गुलदारों व तीन भालुओं को मारने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि अब तक केवल एक गुलदार को पौड़ी में मारा जा सका है। उत्तराखंड में सात महीनों में 118 खतरनाक वन्यजीव चिह्नित किए गए। इनमें 90 गुलदार, 21 बाघ और आठ भालू शामिल हैं। इनमें बाघों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। वन अधिकारियों के अनुसार, ये वे वन्यजीव हैं जो बार-बार आबादी वाले क्षेत्रों में घुसकर मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बने। साथ ही कई मामलों में उक्त जानवर, जानलेवा हमलों में शामिल रहे। विभाग का कहना है कि किसी भी वन्यजीव को मारने का फैसला अंतिम विकल्प के रूप में ही लिया जाता है, जब उसे पकड़ने या खदेड़ने के सभी प्रयास विफल हो जाते हैं। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.