देहरादून, मई 11 -- Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 11 मई से 16 मई के बीच मौसम में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक, तेज़ हवाओं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जबकि मैदानी इलाकों में भी कुछ दिन हल्की बारिश हो सकती है। 12 और 13 मई को चारधाम यात्रा के लिए विशेष तौर पर अलर्ट जारी किया गया है। गढ़वाल आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अतिरिक्त सतर्कता की अपील की है। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और 40-50 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलेंगी। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने पहाड़ी जिलों के लिए सोमवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया। उन्होंने चेताया, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बिजली चमकने की भी संभावना है। बीते 24 घंटों में मैदान-पहाड...