उत्तराखंड में 1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में 1,475.31 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 1,073.11 करोड़ रुपये की 44 योजनाओं का शिलान्यास और 402.20 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी विकास से जुड़ी हैं। समारोह में अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड होगा। शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।विकास और निवेश के आंकड़े अमित शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.