नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़ देह व्यापार के लिए पहाड़ की भोली-भाली किशोरियों को सुनियोजित तरीके से मैदानी क्षेत्र पहुंचाई गई दो लड़कियों में से एक साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। जब किशोरी रुद्रपुर पहुंची तो उधमसिंह नगर के एक युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कार में जबरन संबंध बनाए। पुलिस छानबीन में मामला उजागर होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी महिलाएं किशोरियों को बीते 9 अक्तूबर को पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्र लेकर गई। हल्द्वानी होते हुए वह रुद्रपुर पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी को शराब पिलाकर अनैतिक देह व्यापार में झोक दिया गया। बुधवार को देह व्यापार से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित टीम में शामिल वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित मोहन र...