देहरादून, सितम्बर 4 -- उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सोमवार 7 सितंबर से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से बेपटरी हो सकती हैं। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर 1200 जेन जी डॉक्टर्स सोमवार से हड़ताल करेंगे। इसमें करीब 600 पीजी डॉक्टर और 600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। 'रेजीडेंट डॉक्टर यूनाइटेड' एवं 'वॉइस ऑफ इंटर्न' के बैनर तले सोशल मीडिया अभियान से शुरू हुआ यह आंदोलन अब व्यापक हड़ताल का रूप ले रहा है। गुरुवार को दून मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन से मुलाकात कर सोमवार से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अभिजीत राठी, उपाध्यक्ष डॉ. राहुल, सचिव डॉ. हिमांशु और सह सचिव डॉ. नीरज ने स्पष्ट किया कि उनका स्टाइपेंड 71 हजार से बढ़ाकर ...