उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए निकली 1694 पदों पर भर्ती, पुलिस कांस्टेबल समेत कहां कितने पद
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 18 -- उत्तराखंड के सरकारी विभागों में वर्दीधारी सिपाही समूह 'ग' की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को पुलिस, वन, कारागार, आबकारी और परिवहन समेत कई विभागों में कुल 1,694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और 25 दिसंबर तक चलेगी।किस विभाग में कितने पद सबसे अधिक पद पुलिस विभाग में हैं। यहां आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 464 पद, आरक्षी पीएसी/ आईआरबी (पुरुष) के 284 पद, आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) के 238 पद और फायरमैन (अग्निशामक-पुरुष/महिला) के 201 पद शामिल हैं। वन आरक्षी के 171 पद और स्पेशल टाइगर गार्ड्स के 75 पदों पर भर्ती होगी। कारागार प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.