रुद्रपुर, जून 26 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित खेत बचाओ अभियान में उत्तराखंड में कृषि और बागवानी के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने प्रदेश में 104 करोड़ की लागत से ऑटामैटिक वेदर स्टेशन की स्थापना की घोषणा की। वहीं मुक्तेश्वर में 100 करोड़ से क्लीन प्लांट सेंटर, चौबटिया में 15 करोड़ से सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाने की भी घोषणा की। वहीं जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को 65 करोड़ की धनराशि देने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड में कृषि विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं की स्वीकृति दी। वहीं केंद्रीय मंत्री और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 46.32 करोड़ की लागत से निर्म...