नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से राज्य के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग तथा तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीमें चयनित मार्गों का स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी। इस पहल का उद्देश्य ट्रेकिंग को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाना है।ट्रेकिंग सुविधाओं पर जोर पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मैपिंग के आधार पर ऑनलाइन और ऑफलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा। नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने पर भी ट्रेकर्स अपने मोबाइल फोन पर मार्ग और ट्रेल से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऐप का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों के दौरान भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ...