देहरादून, अक्टूबर 19 -- उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तीन साल पहले हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में केस दर्ज हुआ है। इस संबंध में उद्योग निदेशालय की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने रविवार को आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर राहुल गांधी ने सरकार पर प्रदेश में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा के डबल इंजन मॉडल का एक और नमूना है। निदेशालय के अपर निदेशक (उद्योग) मृत्युंजय सिंह ने मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को लिखित शिकायत भेजी थी। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के विकास के उद्देश्य से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कराई थी। आरोप है कि एक्स और कुछ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कामरान नामक व्यक्ति समेत...