हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी,। कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हल्द्वानी में तीन कार्यक्रमों में शिरकत की। ब्लॉक कार्यालय में आयोजित सरकार के चार साल पर आयोजित बहुद्देशीय शिविर में जहां उन्होंने भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया, वहीं खेल विश्वविद्यालय परियोजना को जल्द शुरू करने और सर्किट हाउस में जनगणना पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। ब्लॉक कार्यालय में बहुउद्देशीय शिविर का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। राज्य को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिला है और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में भी बेहतर प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.