देहरादून, जनवरी 24 -- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। यह अलर्ट रविवार शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में येलो जबकि चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने और बर्फबारी से बंद रास्तों और बिजली-पानी की आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंचे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।सतर्कता बरतने के निर्देश चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई) ने शनिवार को उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट शनिवार शाम पांच बजे से लेकर 25 जनवरी की शाम पांच बजे तक के लिए प्रभावी रहेगा। इस खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.