हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामलों ने चिंताजनक तस्वीर पेश की है। इस साल अब तक आठ हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर 40वें मिनट में एक साइबर ठगी की घटना सामने आ रही है। पुलिस विभाग से मिले आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस साल के शुरुआती आठ महीनों में साइबर क्राइम के 1930 नंबर पर कुल 8,435 शिकायतें दर्ज हुई हैं। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों से साइबर क्राइम के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां शातिर लगातार लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा, चमोली और चम्पावत जैसे पहाड़ी जिलों से 1930 पोर्टल पर इस अवधि में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।किस जिले में कितने मामले देहरादून में सबसे ज्यादा 2709 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए गए हैं। हरिद्वार मे...