उत्तराखंड में हर दिन दो लोगों के फोन हैक कर रहे शातिर
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड में मोबाइल फोन हैकिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस विभाग से मिले आकड़ों के मुताबिक राज्य में औसतन हर दिन दो लोग फोन हैक के शिकार हो रहे हैं। जिनकी शिकायत साइबर सेल तक पहुंच रही है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 2026 में अब तक आठ महीनों में फोन हैकिंग से जुड़ी 480 से अधिक शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। साइबर सेल एक्सपर्ट बीएनल कुशवाहा ने बताया कि साइबर ठग लोगों को लिंक और एपीके फाइल भेजकर मोबाइल में सेंध लगा रहे हैं। इन फाइलों को डाउनलोड करते ही ठग मोबाइल की पहुंच हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, फोटो, मैसेज और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा है। सबसे ज्यादा शिकायतें व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने की सामने आ रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.