देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपना ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करते हुए शुक्रवार को राज्य में जनगणना की शुरूआत की। सुबह लोकभवन में अपने कार्यालय में राज्यपाल ने विधिवत रूप से se.census.gov.in पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी के साथ लॉगइन कर अपने और अपने परिवार की जानकारी डिजीटल रूप में दर्ज कराया। इसके साथ ही उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण की गतिविधियां शुरू हो गईं। राज्यपाल ने सभी से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। स्व-गणना के माध्यम से सटीक एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कराएं। यह वेब पोर्टल बेहद सरल और उपयोग में सहज बनाया गया है। इसमें आम आदमी भी बिना परेशानी के सभी सूचनाएं भर सकता है। राज्यपाल ने युवाओं एवं सामाजिक संस्थाओं से भी आग्रह किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.