देहरादून, मई 3 -- उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। यहां पर 452 मदरसे स्कूलों की तर्ज पर संचालित होंगे। स्कूलों की तरह तालीम हासिल कर तलबा भी डॉक्टर और इंजीनियर बनेंगे। वर्तमान में प्रदेश भर में कुल 458 मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिनमें 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शनिवार को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मदरसा शिक्षा को लेकर वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने कक्षा आठ तक के मदरसों को जिला स्तर और नौवीं से 12वीं तक मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से मान्यता देने की नई व्यवस्था का स्वागत किया। मदरसा बोर्ड के भंग होने और अल्पसंख्यक प्राधिकरण के गठन से प्रदेश के गरीब मुस्लिम बच्चे अब केवल मजहबी तालीम तक ही सीमित नहीं रहेंगे। बच्चे हाफिज-ए-कुरान बनने के साथ आधुनिक शिक्षा हासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.