देहरादून, मार्च 3 -- उत्तराखंड अब केवल आध्यात्मिक शांति ही नहीं, बल्कि रोमांच के शौकीनों के लिए भी देश का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। राज्य में पैराग्लाइडिंग, पैरा-मोटरिंग और जायरोकाप्टर जैसे साहसिक खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कमर कस ली है। उत्तराखंड में सुरक्षित एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही डीजीसीए की ओर से विशिष्ट नियमावली जारी की जाएगी। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित डीजीसीए की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स की अब तक की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। यूकाडा ने बैठक में अपना खाका प्रस्तुत किया, जिसके बाद डीजीसीए ने राज्य को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही सभी स्टेक होल्डर्स (हितधारकों) की बैठक बुलाकर भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.