देहरादून, अप्रैल 22 -- उत्तराखंड में पारंपरिक खेती और बीज संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। चमोली के छह ब्लॉकों के 70 गांवों में कम्युनिटी सीड बैंक बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत 960 परिवारों को चिन्हित किया गया है। ग्राम्य विकास सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि हमारा उद्देश्य पारंपरिक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना, फसल विविधता को संरक्षित करना और किसानों की आमदनी को बढ़ाना है। साथ ही इससे जलवायु सहनशीलता और खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। जानते हैं कि यह काम कैसे करेगा? ग्राम्य विकास सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि यह परियोजना उत्तराखंड की पारंपरिक बीज विनिमय व्यवस्था को पुनर्जीवित करेगी। पहले विवाह के समय दुल्हन अपने मायके से बीज और अनाज लेकर आती थी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में बीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.