उत्तराखंड में सीएम-मंत्रियों की फ्लीट में 50% की कटौती, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे
देहरादून, मई 14 -- उत्तराखंड सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ईंधन की खपत को कम करने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन बेड़े (फ्लीट) में पचास फीसदी कटौती कर दी गई है। इसके साथ ही, प्रदेश में सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' घोषित किया जाएगा। सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिए गए। फैसले के अनुसार बुधवार दोपहर ही मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या को नौ से घटाकर पांच कर दिया गया। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में खरीदे जाने वाले सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की अपील पर धामी के क्या-क्या ऐलान, उदयनिधि के बिगड़े बोल पर क्या कहाएक अधिकारी-एक वाहन उत्तराखंड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.