उत्तराखंड में सरकारी स्कूल शिक्षकों के अटैचमेंट के खिलाफ कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी
देहरादून, मई 18 -- शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अटैचमेंट के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पिछले दिनों रुद्रप्रयाग जिले में एक शिक्षिका के अटैचमेंट के बाद कांग्रेस नेता सोमवार को शिक्षा निदेशक से मिले। पूर्व विधायक मनोज रावत की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने शिक्षा विभाग में राजनैतिक दबाव में चल रहे अटैचमेंट पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइमरी स्कूल परकंडी की सहायक अध्यापिका को शिक्षा मंत्री के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर में अटैच कर दिया गया है। इससे परकंडी स्कूल के संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एक तरफ शिक्षा मंत्री की ओर से सभी अटैचमेंट को खत्म करने के आदेश दिए गए हैं, वहीं, उनके ही आदेश पर शिक्षकों को राजनैतिक दबाव में अटैचमेंट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जूनियर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.