देहरादून, नवम्बर 21 -- उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन (28) और उसकी साथ रह रही त्यूनी निवासी महिला रीना चौहान को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममून हसन फर्जी दस्तावेजों की मदद से महिला का पति सचिन चौहान बन गया था, और इसी पहचान के साथ जाखन स्थित क्लब में बाउंसर की नौकरी कर रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई को प्रदेश में जारी 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत देहरादून की नेहरू कॉलोनी में अंजाम दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन दोनों की मुलाकात साल 2019 में फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद ममून हसन 2019, 2020 और 2021 में तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया। कोरोना काल में वीजा खत्म होने के बाद भी वह वापस नहीं गया। फिर साल 2022 में दोनों अवैध रूप से इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.