देहरादून, अप्रैल 3 -- मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जनपदों के लिए शनिवार 4 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने व आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग का कहना है कि हवा की गति बढ़कर 60 किमी/घंटा तक भी हो सकती है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने इन पांचों जनपदों के अलावा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए देहरादून में स्थित राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जनपदों को सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्...