रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- दिनेशपुर में मतुआ महासम्मेलन की तैयारी दिनेशपुर, संवाददाता। उत्तराखंड में बंगाली मतुआ समाज को एकजुट करने और सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवंबर 2026 में दिनेशपुर में विशाल मतुआ महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ऑल इंडिया मतुआ महासंघ की उत्तराखंड राज्य समिति के तत्वावधान में होने वाले इस महासम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में दिनेशपुर निवासी समाजसेवी हरिदास मंडल ने दो नवंबर को पश्चिम बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचकर केंद्रीय मंत्री एवं ऑल इंडिया मतुआ महासंघ के संघाधिपति शांतनु ठाकुर से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शांतनु ठाकुर का आशीर्वाद लिया और उत्तराखंड में प्रस्तावित महासम्मेलन के आयोजन पर विस्तार से च...