रुद्रपुर, फरवरी 24 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर के साथ घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और ठंडी सड़क स्थित सुनसान क्षेत्र में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर देवर के सामने ही महिला का गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने सोमवार को रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने देवर समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात रुद्रपुर निवासी एक महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। रात करीब नौ बजे जब दोनों मेले से लौट रहे थे तो किच्छा बाईपास स्थित मैदान के पास देवर के परिचित बताए जा रहे तीन युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे...