उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दौड़, पांच सीटों पर BJP के 36 दावेदार
देहरादून, नवम्बर 14 -- उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। लिहाजा, भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। देहरादून महानगर की पांच सीटों पर टिकट के दावेदारों ने अपने नाम पार्टी फोरम पर दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। अब तक कैंट विधानसभा से सबसे ज्यादा 13 दावेदार सामने आए हैं। जबकि धर्मपुर सीट पर केवल तीन नेताओं ने दावेदारी की है। शुक्रवार को नगर निगम पार्षद भूपेंद्र कठैत ने भी मसूरी से टिकट के लिए आवेदन किया। कठैत ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और पार्टी नेतृत्व को अपना आवेदन सौंपा। भाजपा महानगर महामंत्री बिजेंद्र थपलियाल के मुताबिक, पांचों विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के इच्छुक नेताओं ने बैठकों के दौरान अपने नाम दर्ज कराए हैं। कुछ नेताओं ने बाकायदा आवेदन भी देना शुरू कर दिया है।अब प्रदेश नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.