उत्तराखंड में विधानसभा का विशेष सत्र करेगी धामी सरकार, महिला आरक्षण पर चर्चा; निंदा प्रस्ताव लाएगी
देहरादून, अप्रैल 23 -- उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को देहरादून में आयोजित होगा। विधायी विभाग की ओर से इस संदर्भ में सभी विभागों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। विशेष सत्र के दौरान कोई भी विधायी कार्य नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि सत्र में संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण पर चर्चा की जाएगी और विपक्ष की ओर से संसद में इस प्रस्ताव को पारित न होने देने के लिए निंदा प्रस्ताव भी लाया जाएगा। प्रमुख सचिव विधायी सहदेव सिंह की ओर से सभी विभागों के सचिव और प्रमुख सचिवों को एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए नोडल अफसर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने पर केंद्र सरकार और भाजपा विपक्ष पर हमलावर है। इसके तहत अब राज्य विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित कर विपक्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.