उत्तराखंड में वनभूलपुरा के इन मदरसों पर प्रशासन ने लगाया ताला, 452 बच्चों की तालीम ठप
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- प्रमोद डालाकोटी, हल्द्वानी वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन की ओर से की गई सीलिंग की कार्रवाई के बाद सैकड़ों बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। इससे करीब 452 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि प्रशासन की ओर से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। बीते 25 अगस्त से पांच सितंबर के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने वनभूलपुरा क्षेत्र में कई मदरसों पर छापेमारी की। जांच के दौरान मदरसों के संचालकों से संचालन से जुड़े आवश्यक वैध दस्तावेज और अनुमतियां मांगी गईं। हालांकि, संचालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिकारियों ने पांच मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई तो कानून के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.